{"_id":"69e257887672dace56029b56","slug":"sury-ghar-me-jila-phle-nuber-pr-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1493620-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सोलर रूफटॉप में जिला 100 मेगावॉट पार, प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंचा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सोलर रूफटॉप में जिला 100 मेगावॉट पार, प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंचा जिला
विज्ञापन
कानपुर। ऊर्जा के क्षेत्र में कानपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कि है। सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन का आंकड़ा जिले में 100 मेगावॉट पार कर गया है। इसी के साथ कानपुर नगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि लखनऊ पहले और वाराणसी तीसरे स्थान पर है।
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति के आंकड़े सामने आए, जो तेजी से बढ़ती जागरूकता और अपनाने की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी माह में 2,573 घरों में सोलर रूफटॉप लगाए गए। मार्च में यह संख्या बढ़कर 3,215 तक पहुंच गई, यानी एक महीने में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। अप्रैल में भी रफ्तार बरकरार है।14 अप्रैल तक 1,515 इंस्टॉलेशन हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में औसतन 108 सोलर रूफटॉप प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं, जो इस योजना की तेजी को दर्शाता है। योजना को और गति देने के लिए 20 से 26 अप्रैल तक “सूर्य रथ” अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाकर लोगों को सोलर ऊर्जा के फायदे बताए जाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
लखनऊ ने सूरत को पीछे छोड़ा
प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने देशभर में सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत लखनऊ में अब तक 87,000 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो देश के किसी भी जिले में सबसे अधिक हैं। 15 अप्रैल तक लखनऊ में 3,133 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए। यह उपलब्धि लखनऊ को सोलर ऊर्जा अपनाने के मामले में देश का अग्रणी जिला बनाती है।