{"_id":"bc3972f6939762cb485c29a58ce646b3","slug":"sunidhi-chauhan-will-give-performance-in-brand-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड कानपुर का रंग जमाएंगी सुनिधि चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड कानपुर का रंग जमाएंगी सुनिधि चौहान
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांड कानपुर को चमकाने के लिए 17-20 दिसंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित चार दिवसीय प्रदर्शनी में बॉलीवुड फेम सुनिधि चौहान रंग जमाएंगी।
उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल है। सिंगर मीका को भी बुलाया गया है। कानपुर के मशहूर गायक अंकित तिवारी और इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा भी दमदार प्रदर्शन देंगी।
हास्य कलाकार सुदेश-कृष्णा को भी बुलाया जा रहा है।
ब्रांड कानपुर को चमकाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 17-20 दिसंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में चर्म, होजरी, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, पैकेजिंग, टूल और मशीनरी सहित तमाम उद्योगों की प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन
कानपुर की सभ्यता, संस्कृति का दर्शन भी उपलब्ध रहेगा। बताया जाएगा कि कानपुर औद्योगिक मैनचेस्टर के साथ एजूकेशन हब के रूप में विकसित हो चुका है।
यूपी का पहला शहर है, जहां कि आईआईटी, दलहन अनुसंधान संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय शर्करा संस्थान का रिसर्च सेंटर, कैंपस स्थापित है।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) का यूपी, उत्तराखंड और बिहार का क्षेत्रीय कार्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का क्षेत्रीय कार्यालय और प्राविधिक शिक्षा निदेशालय भी यहीं है।
यूपी का सबसे बड़ा कोचिंग हब भी कानपुर है। इन सभी को ब्रांड कानपुर का हिस्सा बनाया जाएगा। इस प्रोग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
हास्य-व्यंग का कवि सम्मेलन भी कराया जाएगा। ब्रांड कानपुर के लिए डीएम डॉ. रोशन जैकब ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपा अग्रवाल और एडीएम सिटी अविनाश सिंह को प्रभारी बनाया है।
एडीएम सिटी का कहना है कि ब्रांड कानपुर की प्रदर्शनी आकर्षक बनाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। इसी को ध्यान में रखकर ही कुछ फिल्मी कलाकारों को बुलाया जा रहा है।