फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suicide of cousin sisters, Contractor said  I will make the video viral, You will not be able to marry your da

फुफेरी बहनों की खुदकुशी: ठेकेदार बोला- वीडियो वायरल कर दूंगा...नहीं कर पाओगे बेटियों की शादी, धमकाकर ये भी कहा

Fri, 01 Mar 2024 07:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Mar 2024 07:24 AM IST
सार

Kanpur News: बुधवार रात को पेड़ से लटककर जान देने वाली फुफेरी बहनों के परिजनों को ठेकेदार ने धमकाया भी था। उसने कहा कि चार-छह लाख खर्च कर दूंगा, मेरा कुछ नहीं होगा। वीडियो वायरल कर दिया, तो तुम्हारी बेटियों की शादी नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
Suicide of cousin sisters, Contractor said  I will make the video viral, You will not be able to marry your da
इस पेड़ में लटककर की थी आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के एक गांव में फुफेरी बहनों की आत्महत्या के पीछे ठेकेदार रामरूप की भी बड़ी भूमिका है। दरअसल, किशोरियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाने की खबर भट्ठा मजूदरों के बीच जंगल में आग की तरह फैल चुकी थी। इसके बाद 16 वर्षीय किशोरी के चाचा ने विरोध किया। ठेकेदार के बेटे और भांजे से वीडियो डिलीट करने को कहा। मना करने पर दोनों पीड़ित परिवार ठेकेदार के पास पहुंचे।

विज्ञापन

ठेकेदार ने उल्टा उनसे ही गालीगलौज शुरू कर दी। धमकी द कि चार से छह लाख रुपये खर्च कर दूंगा। मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, लेकिन वीडियो वायरल कर दिया, तो तुम्हारी बेटियों की शादी नहीं हो पाएगी। कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगी। ठेकेदार की ये बातें सुनकर दोनों बहनें रोते हुए अपनी झोपड़ी में चली गईं। इसके बाद रात को दोनों ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

मजदूर भी मारने लगे थे ताने
मंगलवार को हुई घटना की खबर वहां रहने वाले सभी मजदूरों तक पहुंच चुकी थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बाकी मजदूर भी बेटियों को ताने मारने लगे थे। इससे भी बेटियां आहत थीं। बता दें, यहां 19 परिवार रहते हैं और 250 मजदूर काम करते हैं।

दोनों घरों में नहीं जले चूल्हे, रोने की आती रहीं आवाज
आत्महत्या करने वाली दोनों किशोरियों की झोपड़ियों से गुरुवार महिलाओं के रोने की आवाजें ही आ रही थीं। 16 वर्षीय किशोरी के दरवाजे पर उसकी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पास बैठी अन्य मजदूर महिलाएं उसे ढांढस बंधा रही थीं। उसके दो बड़े बेटे व दो बेटियां थीं। एक उसे छोड़कर जा चुकी है। इसी तरह दूसरी किशोरी के घर उसकी मां और एक छोटी बहन रोती मिली। अब तीन बेटियां व एक बेटा बचा है। दोनों घरों में चूल्हे भी नहीं जले थे।

विज्ञापन

एक ही गांव और बिरादरी के हैं पीड़ित और ठेकेदार
बरौली स्थित भट्ठे में ईंट पाथने का काम करने वाले परिवार हमीरपुर जिले के एक ही गांव और बिरादरी के हैं। किशोरी के पिता गांव के ही ठेकेदार रामरूप को भइया कहते हैं। रामरूप के कहने पर ही सभी यहां दीपावली बाद काम करने आए थे। हालांकि रामरूप पहले भी दूसरे भट्ठे में काम करता रहा है। पीड़ितों ने बताया कि पारिवारिक होने के नाते हम लोग उस पर विश्वास करके आए थे।

दबंग प्रवृत्ति का है ठेकेदार, दबाव में कराता है काम
पीड़ित परिवार ने बताया कि ठेकेदार दबंग प्रवृत्ति का है। वह यहां रह रहे लोगों को दबाव में लेकर काम करता है। उन्हें 1000 ईंट पथाई का 750 रुपये मिलता है। इसमें भी वह भट्ठा मालिक से कमीशन लेता है। किसी मजदूर का यदि स्वास्थ्य खराब हो जाए तो भी जबरिया काम करता है। हर 15 दिन में भट्ठा मालिक द्वारा खुराकी के रूप में कुछ रुपये दिए जाते हैं।

पोस्टमार्टम हाउस में बेहोश हुए दोनों किशोरियों के पिता
घटनाक्रम बयां करते हुए दोनों किशोरियों के पिता पोस्टमार्टम हाउस में गश खाकर गिर गए। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें पानी पिलाया। वह रोते हुए आपबीती बता रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि एक माह पहले भट्ठे पर आए ठेकेदार का बेटा और भांजा उनकी बेटियों के मौत का कारण बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed