{"_id":"598554be4f1c1b1d448b4602","slug":"suicide-attampt-an-iitian-near-raileway-crossing-at-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटियन का खतरनाक सुसाइड अटेम्पट देख खुली रह गई सबकी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटियन का खतरनाक सुसाइड अटेम्पट देख खुली रह गई सबकी आंखें
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर जिले के कल्याणपुर इलाके में शुक्रवार को आईआईटी से बीटेक कर चुका छात्र मानस नेथिल रेलवे क्रॉसिंग पर खुदकुशी करने पहुंच गया। वह मालगाड़ी को आता देख रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। यह देख लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस की गिरफ्त में आईआईटियन
- फोटो : अमर उजाल
एक युवक ने साहस का परिचय दिया और छात्र को ट्रैक से घसीटकर उसकी जान बचाई। उसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने आईआईटी प्रशासन पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) निवासी मानस नेथिल आईआईटी से बीटेक कर चुका है। उसकी अमेरिका में नौकरी भी लग गई है। उसे शैक्षिक दस्तावेज कंपनी को मेल करने हैं। वह शैक्षिक दस्तावेज लेने चार दिन पहले आईआईटी आया था। मानस का आरोप है कि आईआईटी प्रशासन शैक्षिक दस्तावेज नहीं दे रहा है और उसे चार दिन से टरका रहा है।

आईआईटियन को समझाते पुलिस वाले
- फोटो : अमर उजाल
शुक्रवार को वह आईआईटी पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसे भीतर नहीं जाने दिया। इस बात से आहत होकर वह खुदकुशी करने के लिए आईआईटी क्रासिंग पर पहुंच गया। वहां एक युवक ने उसकी जान बचाई। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की जानकारी मानस के परिजनों को दी गई है।
उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मानस के परिजनों ने एक रिश्तेदार को थाने भेजने की बात कही है। मानस को रिश्तेदार को सौंपा जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि मानस आईआईटी प्रशासन पर बदसलूकी का आरोप लगा रहा है, लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि मामला कुछ और तो नहीं है।
- एक युवक ने ट्रैक से घसीटकर उसकी जान बचाई
- आईआईटी प्रशासन पर लगाया बदसलूकी का आरोप