फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sub inspector traveling without ticket beat tte

एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी: बिना टिकट यात्रा कर रहा था दरोगा, टीटीई को किया लहूलुहान

Wed, 24 Apr 2019 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
sub inspector traveling without ticket beat tte
लोको अस्पताल में भर्ती टीटीई ऋतुराज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिना टिकट एसी सेकेंड क्लास में यात्रा करने का विरोध करने पर जीआरपी दरोगा ने टीटीई ऋतुराज को लहूलुहान कर दिया। गाली-गलौज कर उसे ट्रेने से फेंकने की धमकी दी। यात्रियों व रेलवे के रनिंग स्टाफ ने टीटीई को बचाया। उसे लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना लखनऊ से कानपुर आ रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुई। 
विज्ञापन


ऐशबाग रेलवे स्टेशन से मंगलवार रात सवा 11 बजे ट्रेन छूटी। चुनाव ड्यूटी कर लौट रहा दरोगा सतीश चंद्र और उसका साथी एसी-2 कोच में चढ़ गए। उनके पास टिकट नहीं थी। दरोगा टीटीई ऋतुराज की सीट पर बैठ गए। जब टीटीई ने टिकट बनवाने को कहा तो दरोगा झगड़ा करने लगा और खुद को जीआरपी कानपुर का स्टाफ बताया। गाली-गलौज की और टीटीई को जमकर पीटा। टीटीई की नाक से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। यात्रियों ने उसे बचाया और कंट्रोल में शिकायत कर दूसरे रेलवे स्टाफ को बुलाया। ट्रेन रात पौने दो बजे कानपुर पहुंची तो तहरीर दी गई। रेलवे स्टाफ के कहने के बाद भी जीआरपी ने टीटीई का मेडिकल नहीं कराया। हालांकि, रेलवे यूनियन के दबाव के बाद जीआरपी में आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे मजदूर संघ के शाखा मंत्री लक्ष्मीकांत त्रिवेदी घायल टीटीई को देखने पहुंचे। यूनियन स्तर से दबाव पड़ने पर आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए टीम इलाहाबाद गई है। जीआरपी सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी दरोगा जीआरपी इलाहाबाद में तैनात है। वह चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था। धमकी, गालीगलौज, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed