फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sub inspector did Second marriage

पत्नी की 'आंखों में धूल झोंक' दरोगा ने की दूसरी शादी, 'गालियों' से हुआ खुलासा

Sat, 19 Jan 2019 07:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
sub inspector did Second marriage
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में एक युवती ने जिले में तैनात एक दरोगा पर शादीशुदा होने के बाद भी जाति छिपाकर शादी करने व यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा तो तब हुआ जब दरोगा की पहली पत्नी और युवती के बीच कुछ बातें हुईं। इसके बाद दरोगा ने मोबाइल बंद कर युवती से पीछा छुड़ाने की कोशिश की। उसने मामले की शिकायत डीजीपी से की। उनके निर्देश पर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने उक्त युवती को बुलाकर बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


सीतापुर जिले की एक युवती ने डीजीपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उक्त दरोगा ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण किया। शादीशुदा होने के बाद भी आर्य समाज के रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की। इसके बाद वह साथ में रहने लगी। दरोगा ने रूरा में बतौर एसओ तैनाती के दौरान भी सरकारी आवास पर उसे साथ रखा। रसूलाबाद स्थानांतरण होने पर वहां भी थाना परिसर में रखा। इसके बाद 29 अक्टूबर को वह उसे सीतापुर स्थित उसके मायके छोड़कर चला आया। दरोगा ने उससे कहा था कि बीती 13 नवंबर 2018 को आकर उसे ले जाएगा। इसके बाद दरोगा के फोन बंद हो गए।
विज्ञापन

वायरल हुई दरोगा की तस्वीरें बनी चर्चा 

दरोगा की पत्नी को भनक लगी तो उसने युवती के फोन पर गाली गलौज की, जिससे दरोगा के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। दरोगा ने अपनी जाति छिपाकर युवती से शादी की थी। दरोगा के परिजनों ने भी युवती को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। उसने स्थानीय स्तर पर शिकायत की तो अधिकारी दरोगा को बचाने की कोशिश में लग गए। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच शुरू कर युवती के बयान दर्ज किए। युवती ने उन्हें शादी की फोटो से लेकर शादी प्रमाण पत्र आदि महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए एएसपी को दिए हैं। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।       

रसूलाबाद में तैनात आरोपी दरोगा की एक युवती के साथ शादी करने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें जिले में चर्चा का विषय बनी है। बता दें कि उक्त दरोगा लंबे समय से जिले में तैनात है। वह जैनपुर, अकबपुर, पुखरायां, झींझक आदि चौकी में बतौर चौकी इंचार्ज तैनात रहा है। इसके साथ रूरा थाने में बतौर एसओ उसकी तैनाती रही है। सोशल मीडिया पर युवती के साथ शादी से लेकर अन्य तस्वीरें वायरल हुई हैं। यह तस्वीरें अपने आप में पूरे साक्ष्य दे रही हैं। युवती ने पुलिस अधिकारियों से अपनी हत्या होने का अंदेशा जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed