{"_id":"5c8671dfbdec2239135eab61","slug":"sub-inspector-clicked-selfie-with-a-constable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेताओं के होर्डिंग हटाने के लिए पोल पर चढ़ गया सिपाही, दरोगा खींचने लगा सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं के होर्डिंग हटाने के लिए पोल पर चढ़ गया सिपाही, दरोगा खींचने लगा सेल्फी
Mon, 11 Mar 2019 08:05 PM IST
राजेश सैनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
अचलंगज थाने के बेथर में होर्डिंग उतारने के दौरान पोल में लटका सिपाही और सेल्फी लेते दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने राजनीतिक दलों व नेताओं के होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस देर रात तक होर्डिंग हटवाती रही। इसी दौरान देर शाम पुलिस के व्हाट्सअप ग्रुप पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर में विद्युत पोल पर लगे होर्डिंग को उतारने के लिए एक सिपाही बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही पोल पर चढ़ गया। इस दौरान उसका संतुलन भी बिगड़ा और वह करीब पांच मिनट तक पोल के बीच में ही रुका रहा।

जब वायरल होने लगी फोटो
पोल में लटकने की वजह से दहशत में पसीना-पसीना हुआ सिपाही खुद को बचाने की जुगत लगाता रहा और वहां मौजूद रहे दारोगा उसकी मदद करने के बजाए सेल्फी खींचते रहे। सेल्फी खींचने के बाद उन्होंने फोटो को विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा कई अन्य ग्रुपों में भी वायरल कर दिया।
यह दरोगा भी अचलंगज थाने में तैनात हैं। दरोगा की यह सेल्फी लोगों में चर्चा का विषय बनी है। अचलगंज एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। दरोगा ने ऐसा किया है तो गलत है वह सिपाही से बात करेंगे और अगर दरोगा की गलती सामने आई तो उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।