फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students will learn business skills in Atal Lab

अटल लैब में व्यावसायिक हुनर सीखेंगे विद्यार्थी

Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students will learn business skills in Atal Lab
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। विद्यार्थियों को व्यवसायिक हुनर सिखाने के लिए जिले के छह कॉलेजों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएंगी। दो कॉलेजों में धन आने पर निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके तहत एक ही छत के नीचे कंप्यूटर, व्यवसायिक व विज्ञान लैब होगी। जिस कॉलेज में लैब खुलेगी वहां आसपास के कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी जाकर सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को व्यवसायिक हुनर सिखाने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम से नीति आयोग लैब बनवा रहा है। जिले में छह कॉलेजों का चयन हुआ है। 15 सौ वर्ग फीट क्षेत्र में 20 लाख रुपये की लागत से एक लैब का निर्माण होगा। खास बात है कि लैब को विभाजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे कंप्यूटर, व्यवसायिक व विज्ञान लैब बनाई जाएगी। लैब निर्माण के लिए प्रबंधतंत्र को धन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें सरवनखेड़ा ब्लाक के भरतपुर पियासी गांव स्थित ऊं प्रकाश शिक्षण संस्थान में लैब निर्माण शुरू कर दिया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने बताया कि पहली किश्त के 12 लाख रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब का निर्माण 30 अक्तूबर तक पूरा करना है। इसके बाद छात्र इसका उपयोग कर सकेंगे। छात्रों को ड्रोन कैमरा, थ्री-डी प्रिंटर, प्रोजेक्टर का प्रयोग करने व अन्य व्यवसायिक हुनर सिखाए जाएंगे। नीति आयोग ऑनलाइन लैब की मॉनिटरिंग करेगा। खूबलाल चंद्रकली इंटर कॉलेज में भी लैब का निर्माण शुरू हो गया है।
नई शिक्षा नीति में प्रयोगात्मक पढ़ाई पर फोकस
वर्ष 2023 से लागू होने वाली नयी शिक्षा नीति में प्रयोगात्मक पढ़ाई पर फोकस किया जाएगा। इसी क्रम में कालेजों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जा रही है। इस लैब से आसपास के इंटर कॉलेजों को संबद्ध किया जाएगा। हर कॉलेज के छात्र इसका उपयोग कर सकेंगे। किताबी पढ़ाई के साथ प्रयोग करके जानकारी हासिल करने पर जोर दिया जा रहा है। (संवाद)
इन कॉलेजों में बनेगी लैब
ओम प्रकाश शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भरतपुर पियासी, सीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज रूरा, डॉ संजय सिंह स्मारक इंटर कॉलेज रसूलाबाद, चौधरी हरमोहन सिंह इंटर कॉलेज नौगांव, बिंदा सिंह कृष्णा देवी इंटर कॉलेज सरवनखेड़ा, खूबलाल चंद्रकली इंटर कॉलेज मूसानगर का चयन लैब निर्माण के लिए किया गया है। इसमें ओम प्रकाश इंटर कॉलेज व खूबलाल चंद्रकली इंटर कॉलेज को धन मिल चुका है। इससे निर्माण शुरू हो गया है। बाकी चार कॉलेजों में लैब निर्माण के लिए धन का इंतजार किया जा रहा है। (संवाद)

जिले के छह विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब खोली जाएगी। इसके लिए नीति आयोग की स्वीकृति मिल गई है। दो कॉलेजों के लिए धन जारी कर दिया गया है। चार कॉलेजों को भी जल्द धन मिलने की उम्मीद है। - अरविंद कुमार द्विवेदी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed