फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students who arrived one minute late could not appear for CUET

Kanpur News: एक मिनट की देरी से पहुंचे छात्र-छात्राएं नहीं दे सके सीयूईटी

Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students who arrived one minute late could not appear for CUET
कानपुर। श्यामनगर स्थित एक केंद्र पर मंगलवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) देने पहुंचे कई छात्र एक मिनट देर होने से परीक्षा से वंचित हो गए। कल्याणपुर निवासी रामनरेश सिंह ने बताया कि वह सुबह भांजी परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची थी। परीक्षा का समय 9:00 और केंद्र पर पहुंचने का समय 8:30 बजे था। एक मिनट देरी से पहुंची भांजी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इसी तरह कई अन्य छात्रों को भी मामूली देरी की वजह से केंद्र में घुसने से रोक दिया गया। एक अन्य छात्र ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले उसका केंद्र बदल दिया गया। वह पहले प्रतापपुर स्थित केंद्र पर गया था, लेकिन अचानक उसे श्यामनगर स्थित केंद्र जाने की सूचना मिली। 8:32 बजे केंद्र पर पहुंचने के कारण उसे भी परीक्षा देने नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने 8:31 बजे गेट बंद होने की बात कही। वहीं, सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि एक मिनट की देरी पर किसी छात्र को नहीं रोका जाता है। मामले में अभी ऐसी कोई शिकायत भी नहीं आई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed