{"_id":"6876bca154a6b4d0a900bd18","slug":"students-should-never-doubt-their-abilities-manoj-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1188452-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी क्षमताओं पर कभी संदेह नहीं करें छात्र : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी क्षमताओं पर कभी संदेह नहीं करें छात्र : मनोज
विज्ञापन
विवि में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मनोज अग्रवाल।
- फोटो : सीएसजेएमयू
कानपुर। छात्रों को अपनी क्षमताओं पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। सही समय और उपयुक्त परिस्थितियों में उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए। यह बात छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के बीकॉम ऑनर्स के ओरिएंटेशन में मुख्य अतिथि 1997-99 बैच के पूर्व छात्र मनोज अग्रवाल ने कही।
उन्होंने छात्रों से कॉलेज और जीवन में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। निदेशक प्रो. सुधांशु पांडिया ने संस्थान के स्वर्णिम इतिहास व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को एक समावेशी, सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करना है।
डॉ. विवेक सचान ने एलुमनी नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गौरी सिंह ने किया। प्रो. नीरज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. चारू खान, डॉ. मृदुलेश सिंह, डॉ. सिधांशु राय, डॉ. प्रवीन अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. पल्लवी मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, शिक्षा विभाग में एमएड छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड, एनसीसी, एनएसएस, लाइब्रेरी, शारीरिक शिक्षा, छात्रवृत्ति सहित अन्य जानकारियां दी गईं।