फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students of Research Department of Rama University of Engineering made health machine

हेल्थ मशीन से होगी बीपी-खून की जांच, फाइनल टेस्टिंग के बाद शासन के पास भेजा जाएगा ये प्रोजेक्ट

Tue, 12 Nov 2019 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, शैली भल्ला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शैली भल्ला Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Nov 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Students of Research Department of Rama University of Engineering made health machine
हेल्थ मशीन बनाने वाले रामा यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग के रिसर्च विभाग के छात्र - फोटो : अमर उजाला
अब खून की सामान्य जांचों और ब्लड प्रेशर (बीपी) संबंधी जांच के लिए आपको पैथोलॉजी नहीं जाना पड़ेगा। रामा यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग के रिसर्च विभाग के छात्रों ने एक ऐसी हेल्थ मशीन बनाई है जिसमें तुरंत ही मरीज की जांच हो जाएगी और कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल और ईमेल पर रिपोर्ट भी आ जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल मशीन की फाइनल टेस्टिंग चल रही है। पेटेंट कराने के बाद प्रोजेक्ट को शासन के पास भेजा जाएगा। अनुमति मिल गई तो परिसर में मशीन स्थापित की जाएगी। कंप्यूटर साइंस के फाइनल वर्ष के छात्र प्रभाकर, सुब्रतो भट्टाचार्या, देव तिवारी, अमित विक्रम सिंह ने ब्रेन क्लब के तहत प्रोजेक्ट हेड समीर मिश्रा के सुपरविजन, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डॉ. हरिओम शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर इक्विपमेंट हेड राघवेंद्र सिंह की लीडरशिप में मशीन तैयार की गई है।
विज्ञापन


 

समीर मिश्रा ने बताया कि यह मशीन गांव के लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जो दूरदराज पैथोलॉजी होने की वजह से नहीं जाते और बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। विवि के वीसी डॉ. सूरज बाबू कुशवाहा ने इस प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक सहायता दी है। हालांकि मशीन की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। 

ऐसे कार्य करेगी मशीन
समीर ने बताया कि एटीएम नुमा मशीन में व्यक्ति अंगूठा मशीन पर रखेगा, वैसे ही उसका थंब इंप्रेशन और रेटिना रिकॉर्ड हो जाएगा। पहली बार आने वाले मरीज का नाम और मोबाइल नंबर पूछने के बाद मशीन यूनिक आईडी नंबर जारी कर देगी। उसी आईडी नंबर के आधार मरीज की हेल्थ हिस्ट्री भी रिकॉर्ड होती जाएगी।

इसके बाद वहीं पड़ी कुर्सी पर बैठकर मशीन में लगे स्लॉट में हाथ डालने से बीपी की जांच हो जाएगी। स्ट्रिप पर अंगुली लगाने पर मशीन ब्लड सैंपल ले लेगी। बताया कि अभी पैथोलॉजी से मिलने वाली रिपोर्ट और इसकी रिपोर्ट को टैली किया जा रहा है। समीर का दावा है कि एक बार के सैंपल से सीबीसी, शुगर, डेंगू, मलेरिया, थायराइड समेत खून की 60 सामान्य जांचें हो पाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed