{"_id":"59a3a87c4f1c1b256c8b459a","slug":"students-ear-was-cracked-by-the-teachers-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के पीटने से छात्र के कान का पर्दा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के पीटने से छात्र के कान का पर्दा फटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पनकी के एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका ने कक्षा-छह के छात्र अभय को पीट दिया। आरोप है कि पिटाई से छात्र के एक कान का पर्दा फट गया है। छात्र की गलती इतनी थी कि वह समय पर प्रोजेक्ट नहीं तैयार सका था, जिससे शिक्षिका नाराज थीं। परिजनों की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के इलाज का खर्चा वहन करने का आश्वासन दिया है।
अभय पनकी गंगागंज निवासी कृष्ण कुमार का बेटा है। वह क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटा और परिजनों से कान में दर्द होने की शिकायत की। परिजन उसे पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए।
डॉक्टर ने कान का परीक्षण करने के बाद परिजनों को उसके एक कान का पर्दा फटा होने की बात बताई। इस पर अभय ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन से शिक्षिका की शिकायत की।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रबंधन ने उन्हें अभय के इलाज का खर्च देने का भरोसा दिया था, लेकिन अब कोई फोन नहीं रिसीव कर रहा है। वह पनकी थाने में मामले की शिकायत करेंगे।
-प्रोजेक्ट तैयार न होने से नाराज थीं शिक्षिका