फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student Science Manthan 2018 exam in kanpur

10 अक्टूबर तक करें डिजिटल उपकरणों पर आधारित प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन 

Sun, 30 Sep 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Student Science Manthan 2018 exam in kanpur
डेमो पिक
भारत सरकार के डिजिटल इण्डिया अभियान से प्रेरित डिजिटल उपकरणों पर आधारित प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मन्थन 2018 का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी विज्ञान मन्थन प्रदेश समन्वयक कौस्तुभ ओमर ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क 30 सितम्बर 2018 से बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2018 कर दी गयी है। इस परीक्षा को विद्यार्थी अपने मोबाइल, लैपटॉप एवं टेबलेट आदि उपकरणों से दे सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा सम्बन्धी जानकारी जानकारी vvm.org.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पूरे देश में अब तक 4127 से अधिक विद्यालयों से 81458 से अधिक विद्यार्थी शामिल हो चुके हैं। कौस्तुब ने बताया कि भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों, गैर लाभकारी-विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए भारत के सबसे बड़े संगठन विज्ञान भारती और भारत सरकार के अधीन संगठनों (विज्ञान प्रसार एवं एनसीईआरटी) द्वारा आयोजित डिजिटल उपकरणों पर आधारित भारत की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मन्थन 2018 के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य प्रतिभा खोज परीक्षाओं की तुलना में इसका विशेष स्थान

Student Science Manthan 2018 exam in kanpur
डेमो पिक
विद्यार्थी विज्ञान मंथन मात्र एक प्रतिभा खोज परीक्षा ही नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य वर्तमान विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में भारत के अतुलनीय योगदान एवं भारत के महान वैज्ञानिकों के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराना भी है। इसलिए ही इस परीक्षा के पाठ्यक्रम का 40 प्रतिशत भाग भारत का विज्ञान के क्षेत्र में योगदान एवं इस वर्ष दो वैज्ञानिकों डॉ मेघनाद साहा, श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित है। द्वारा देते है, यही कारण है कि यह परीक्षा अन्य प्रतिभा खोज परीक्षाओ की तुलना में अपना एक विशेष स्थान रखती है।
विद्यार्थियों का पंजीकरण www.vvm.org.in पर जाकर किया जा सकता है। 

जानकारी स्रोत: www. vvm.org.in
पंजीकरण प्रारम्भ तिथि: 16/07/2018
अन्तिम तिथि: 30/09/2018( विलम्ब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर तक)
वी वी एम अध्ययन सामग्री उपलब्धता: 30/08/2018
परीक्षा तिथियां: 25 या 28 नवम्बर 2018
परीक्षा समय: प्रातः 11:00 बजे से मध्यान्ह 01:00 बजे तक।
परीक्षाफल: 15/12/2018
प्रदेशस्तरीय शिविर: 20/12/2018 से 25/02/2019 के मध्य
राष्ट्रीय शिविर: 18-19 मई 2019
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed