{"_id":"5c2a2cabbdec222e89469bff","slug":"student-murder-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल के किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बाबा हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल के किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बाबा हिरासत में
Mon, 31 Dec 2018 08:50 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
बॉबी की फाइल फोटो, जानकारी देते मृतक के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में 13 वर्षीय किशोर को कुल्हाड़ी से काट डाला गया। वह रविवार शाम को लकड़ियां बीनने जंगल गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। देर शाम तक उसके वापस न आने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। सोमवार दोपहर सकरौली गांव की झाड़ियों में उसका शव मिला। परिजनों ने जंगल में रहने वाले एक बाबा पर हत्या का शक जताया है। मुआवजे व हत्याराें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने इटावा कचौरा रोड पर सकरौली गांव के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया है। किशोर गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता था।
इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुरा में रहने वाले पीआरडी जवान तुलसीराम का 13 वर्षीय पुत्र बॉबी रविवार दोपहर घर से जंगल में लकड़ी काटने के लिए निकला था। वह देर शाम तक वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसका पता नहीं लगा। सोमवार दोपहर उसका शव सकरौली गांव के पीछे जंगल में झाड़ियों में पड़ा मिला। सिर पर कुल्हाड़ी के चार-पांच निशान थे। शव मिलने से लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने बॉबी के शव को इटावा कचौरा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसपी सिटी रामयश सिंह, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडे, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी के अलावा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। लोग परिजनों को मुआवजा व हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे।
हत्या के कारणों की जानकारी में जुटी पुलिस
जाम की जानकारी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। उनके कहने पर लोगों ने जाम खोल दिया। लोगों ने सकरौली गांव केे पास स्थित लक्कड़ दास शाला पर रहने वाले बाबा पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने बाबा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जानकारी पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने बाबा से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि किशोर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।