फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student made a unique Cycle, wheat will crush workout will also be done

छात्रों ने बनाई अनोखी आटा चक्की, साइकिल की तरह चलाने पर पिसेगा गेहूं, कसरत भी होगी, ये भी है खासियत

Sun, 08 Mar 2020 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
student made a unique Cycle, wheat will crush workout will also be done
वर्कआउट एंड ग्राइंडिंग मशीन के बारे में बताते छात्र मो. हुसैन व साइकिल चलाते अनिल कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने एक ऐसी आटा चक्की बनाई है, जिसे साइकिल की तरह चलाने पर गेहूं पिस जाएगा। इससे दो फायदे होंगे, एक तो कसरत हो जाएगी दूसरी बिजली भी बचेगी। यह मॉडर्न वर्क आउट एंड ग्राइंडिंग मशीन छात्र अमन शर्मा, प्रियंका शर्मा, शौर्य वर्मा, मो. हुसैन और अनिल कुशवाहा ने बनाई है। छात्रों ने इस मॉडल को शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव उमंग-2020 में प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण और विशिष्ट अतिथि विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा सुनील कुमार चौधरी ने वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। छात्रों के मॉडल देखने के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के नजदीक है। निदेशक प्राविधिक शिक्षा से अपेक्षा है कि इस संस्था को सेंटर फॉर एक्सीलेंस की ओर ले जाने का प्रयास करें। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा डीएम सिंह. प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद, प्रो. रचना अस्थाना और डॉ. ऋचा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ऐसे बनाई साइकिल वाली आटा चक्की
इस मशीन में एक साइकिल के फ्रेम का उपयोग किया गया है। फ्रेम की साफ्ट (रॉड) में सर्कुलर स्टोन (दो) फिट किया गया है। इस स्टोन को बेल्ट के माध्यम से मोटर से जोड़ दिया है। जब आप साइकिल के फ्रेम में बैठकर पैडल चलाएंगे तो स्टोन भी घूमेगा। इन स्टोन के बीच में जब गेहूं पहुंचता तो वह पिस जाता है।

इन मॉडलों ने भी लूटी वाहवाही
वार्षिकोत्सव के मौके  पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कई मॉडल दिखाए। केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा एमन खान और प्राची मिश्रा ने इसेंसियल ऑयल एक्सट्रेक्शन प्रोसेस की मशीन दिखाई, जो किसी भी पदार्थ का एसेंस निकालने में सक्षम है। दुर्गेश यादव और रमन पाल ने डाटा ट्रांसफर करने का लाई फाई प्रोजेक्ट दिखाया। राधेश्याम ने स्मार्ट विलेज, सीमा पटेल और मीना कुशवाहा ने स्मार्ट रिजर्व पार्किंग के मॉडल को प्रस्तुत किया। वहीं कंप्यूटर साइंस विभाग के विजय कुशवाहा और देवांश कटियार ने मॉनीटर कम डेस्कटॉप का मॉडल दिखाया। कार्यक्रम में टॉपर और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
उमंग-2020 के मौके पर संस्थान के छात्राओं ने मैया यशोदा मैं तेरा कन्हैया... गाने पर डांस करके तालियां बटोरीं। वहीं छात्र-छात्राओं के समूह ने कवि सम्मेलन और मुशायरे में अपनी रचनाओं से दिल जीत लिया। देर शाम फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed