फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student killed by hanging, investigation started

छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, छानबीन शुरु

Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Student killed by hanging, investigation started
सिकंदरा(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के रसधान गांव में शुक्रवार को एक छात्र ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर मां बिलखते हुए पहुंची। उसे सीएचसी ले गई। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वह जीवित होने की उम्मीद में कानपुर एक अस्पताल ले गई। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसधान गांव निवासी गौरव ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटे नितिन शर्मा (20) ने इसी वर्ष कांधी स्थित मां अन्नपूर्णा इंटर कालेज से इंटरमीडिएट किया था। चौराहे पर बने मकान में मां रमन देवी के साथ रहता था। वहीं, बस्ती के अंदर एक मकान था। वह बंद रहता था। शुक्रवार को नितिन ने वहां जाकर एक कमरे में मफलर से फांसी लगा ली। गांव के लोगों ने उसे कमरे में लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी। मां रमन देवी उसे सीएचसी सिकंदरा ले गई। वहां डॉक्टर पवन कुमार ने मृत घोषित कर दिया लेकिन मां को विश्वास नहीं हुआ। वह उसे कानपुर ले गई। वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे वह बुरी तरह से बिलखने लगीं।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि वह भाई सुनीत के साथ कानपुर में रहता है। जबकि रसधान में मां के साथ सौरभ व नितिन रहता था। सौरभ मानसिक रोगी है। इससे नितिन ही मां की देखरेख भी करता था। रसधान चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed