फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student harassed standing in strong sunlight for not depositing fees

छात्रा को फीस न जमा करने के कारण तेज धूप में खड़ा कर किया प्रताड़ित, प्रिंसिपल-शिक्षिका पर रिपोर्ट

Sun, 15 Sep 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Student harassed standing in strong sunlight for not depositing fees
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के गोपार स्थित दिलीप सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा को फीस न जमा करने के कारण तेज धूप में खड़ा कर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य और एक अध्यापिका पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर विक्टोरियागंज निवासी रामसागर पुत्र रामकरण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी कोमल (15) गोपार गांव स्थित दिलीप सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। कोमल के पिता आशाराम की मौत सात वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते पिछले कुछ समय से वह स्कूल की फीस नहीं जमा कर सका। शुक्रवार को कोमल स्कूल गई थी, जहां फीस न जमा होने की बात पर प्रधानाचार्य डाली सिंह व कक्षाचार्य बीनू सिंह ने नाराजगी जता कोमल को धूप में खड़ा कर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप में काफी देर तक खड़े रहने के कारण कोमल की तबीयत बिगड़ गई। रामसागर की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका और कक्षा अध्यापिका के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर दूसरी ओर विद्यालय के प्रबंधक केके सिंह ने बताया कि उन्होंने कोमल के अभिभावकों से बात की है। अभिभावकों ने रिपोर्ट दर्ज न कराए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अगर रिपोर्ट दर्ज हुई है तो पुलिस अपने स्तर से विवेचना कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed