फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student death due to drowning in swimming pool

स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागा मैनेजर

Thu, 30 Aug 2018 11:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Student death due to drowning in swimming pool
डेमो पिक
कानपुर/लखनऊः  मानकनगर के आरडीएसओ स्थित स्वीमिंग पूल में बृहस्पतिवार सुबह डूबने से आईटीआई के छात्र अंकित गुप्ता (24) की मौत हो गई। मैनेजर उसे अस्पताल ले गया। वहां मौत की पुष्टि होते ही मैनेजर परिसर में अंकित का शव व उसकी स्कूटी छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पाकर छात्र के परिजन वहां पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन



के ब्लाक किदवई नगर निवासी रूपनारायण गुप्ता का बेटा अंकित इंटर की पढ़ाई के बाद लखनऊ चला गया था। वह पारा के नरपतखेड़ा में मौसी मीना और मौसा दिनेश के पास रहकर राजाजीपुरम से आईटीआई कर रहा था। अंकित तीन महीने से तैराकी सीख रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह 6:30 बजे वह तैराकी सीखने गया था। दो घंटे बाद वह स्वीमिंग पूल में डूबा मिला। पूल का मैनेजर एम के खोसला  आरडीएसओ अस्पताल में शव छोड़कर चला गया। डॉक्टरों ने आरपीएफ और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर अंकित के मौसा-मौसी भी पहुंच गए। फिर अंकित के माता-पिता भी पहुंच गए।
विज्ञापन


 

मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा

Student death due to drowning in swimming pool
डेमो पिक
परिवारीजनों ने स्वीमिंग पूल मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्राधिकारी संजीव सिन्हा ने बताया कि स्वीमिंग पूल में आने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज होता है। रोज इसके आधार पर हाजिरी होती है। लेकिन रजिस्टर में अंकित का कोई रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस रजिस्टर व अन्य दस्तावेज की जांच कर रही है। आरडीएसओ के अधिकारियों के मुताबिक अंकित कैसे यहां के पूल में तैराकी सीखता था, इसकी विभागीय स्तर से जांच कराई जा रही है। उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

 मौसा दिनेश के मुताबिक मैनेजर खोसला ने हर दिन के सौ रुपये लेकर उसे तैराकी की अनुमति दी थी। क्षेत्राधिकारी आलमबाग संजीव सिन्हा ने बताया कि अंकित के मौसा दिनेश गुप्ता ने मैनेजर एमके खोसला के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसने अंकित की हत्या कर शव पूल में फेंका है। पुलिस ने खोसला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरडीएसओ स्वीमिंग पूल के कार्यकारी निदेशक वीके अग्रवाल ने बताया कि जांच होने तक स्वीमिंग पूल बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed