{"_id":"5d74e1fa8ebc3e01830a0513","slug":"student-death-case-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा
Sun, 08 Sep 2019 05:17 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार को एसडी कॉलेज के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। गुस्साए परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। सांडी रोड पर जाम लगा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही एडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराकर जाम खुलवाया। बताते चलें कि सांडी रोड के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी शोभित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कक्षा 6 का छात्र था। शनिवार को वह स्कूल गया था।
विज्ञापन
दोपहर में हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में छात्र की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बालक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन