{"_id":"67185c10235d130b6101bac6","slug":"student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-hardoi-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आईपीएस बनने की थी ख्वाहिश, बैड लाइफ... बैडलक लिख दे दी जान; सुसाइड नोट में लिखी ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईपीएस बनने की थी ख्वाहिश, बैड लाइफ... बैडलक लिख दे दी जान; सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
Wed, 23 Oct 2024 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Oct 2024 09:58 AM IST
सार
हरदोई के सांडी में एमए के छात्र ने खुदकुशी कर ली। वो आईपीएस बनना चाहता था। पिता का दावा है कि वो आईपीएस बनने के लिए इतिहास से एमए कर रहा था।
विज्ञापन
Student suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी में आईपीएस बनने की ख्वाहिश रखने वाले पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ले चुके एमए के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पास मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
सुसाइड नोट में उसने गुडबाय, बैडलाइफ, बैडलक और नाम के आगे इंजीनियर भी लिखा है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी मनीष कुमार (22) फर्रुखाबाद के बद्री विशाल पीजी कॉलेज में एमए इतिहास का छात्र था।
पिता सर्वेश कुमार के मुताबिक मनीष सोमवार को डेढ़ बजे तक खेत में मवेशियों के लिए तैयार हो रही बरसीम में पानी लगा रहा था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह मनीष का शव सांडी क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर पक्षी विहार के पास स्थित एक आश्रम के सामने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव देखकर सांडी थाने की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव की तलाशी ली।

Trending Videos
इस दौरान शव के पास से बद्री विशाल कॉलेज का परिचय पत्र मिला। एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये भी मिले। शव के पास ही एक बैग भी रखा था। इसमें कुछ कपड़े और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों की किताबें भी थीं।
मोबाइल में दर्ज नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई। पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि मनीष पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर चुका था। अप्रेंटिस भी की थी। वह आईपीएस बनना चाहता था, इसलिए इतिहास विषय से परास्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
मनीष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता घरों में ट्यूशन पढ़ाते हैं। बेटे की मौत से पिता सर्वेश और मां संतोषी बदहवास हो गईं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।