{"_id":"5d6528ca8ebc3e017f1e48b7","slug":"student-accused-on-head-of-the-department-in-csjm-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू: छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर लगाया आरोप, बोली- शारीरिक उत्पीड़न के लिए जानबूझकर दिए कम अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू: छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर लगाया आरोप, बोली- शारीरिक उत्पीड़न के लिए जानबूझकर दिए कम अंक
Tue, 27 Aug 2019 06:30 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में एक छात्रा ने अपने विभागाध्यक्ष पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विभागाध्यक्ष शिकायत करने पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा की शिकायत पर रजिस्ट्रार ने संबंधित विभाग के निदेशक को जांच का आदेश दिया है।
छात्रा विश्वविद्यालय के विज्ञान वर्ग में संचालित एक पाठयक्रम में तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने सोमवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह से मिलकर अपने विभागाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
कहा कि उसने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए और इंटरमीडिएट की परीक्षा 85 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। प्रथम वर्ष में 76 फीसदी अंक आए हैं। मगर, द्वितीय वर्ष में विभागाध्यक्ष ने जानबूझ कर कम अंक दिए। आरोप है कि उनकी नीयत खराब है। छात्रा ने रजिस्ट्रार से कहा कि उसे विश्वविद्यालय प्रशासन अगर सुरक्षा का आश्वासन देगा तभी वह आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत मिली है। संबंधित विभाग के निदेशक को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विनोद कुमार सिंह, रजिस्ट्रार, सीएसजेएमयू