फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   strike on canal bridge in case of death of inter student drowning in canal in auraiya

नहर में गिरने से छात्रा की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर मचाया उत्पात

Mon, 02 Sep 2019 11:29 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Sep 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
strike on canal bridge in case of death of inter student drowning in canal in auraiya
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में नहर में गिरने से इंटर की छात्रा की मौत के मामले में आक्रोशित लोगों ने नहर पुल पर धरना प्रदर्शन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने औरैया जौरा मार्ग जाम कर दिया। बताते चलें  कि सहबदिया निवासी जय नरायन पाल की पुत्री बंधना की नहर में डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कई विद्यालय के छात्र धरने में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कई गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोग प्रशासन द्वारा पुलिया के निस्तारण न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से पुल पर लगातार हादसे हो रहे हैं। साथ ही प्रशासन पर झूठा आश्वाशन देकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने का आरोप है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिया तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख सदर एसडीएम अनुपम शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर लोगों को जेल भेजने की बात कही। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed