{"_id":"6246aa35fcfaae7d231e017a","slug":"strike-of-advocates-in-safipur-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सफीपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल का तीसरा दिन, लगाए मुर्दाबाद के नारे, हरदोई मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सफीपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल का तीसरा दिन, लगाए मुर्दाबाद के नारे, हरदोई मार्ग पर जाम
Fri, 01 Apr 2022 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:03 PM IST
सार
सफीपुर तहसील क्षेत्र अधिवक्ता संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन भवन में बैठक के बाद सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ता सफीपुर कोतवाली के फौजदारी के सभी मुकदमों की सुनवाई सफीपुर मुंसिफ कोर्ट में करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सफीपुर में नारेबाजी करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के सफीपुर तहसील में अधिवक्ता संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्नाव हरदोई मार्ग जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष का पुतला भी फूंका। अधिवक्ता सफीपुर कोतवाली के फौजदारी के सभी मुकदमों की सुनवाई सफीपुर मुंसिफ कोर्ट में करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि फौजदारी न्यायालय की स्थापना स्थानीय सिविल न्यायालय में होने से सबसे ज्यादा राहत गरीब व कमजोर लोगों को होगी। हमने शासन से लड़कर सफीपुर में फौजदारी न्यायालय की स्थापना कराई है, लेकिन उन्नाव बार एसोसिएशन अध्यक्ष की दोहरी राजनीति के चलते जिला जज ने सफीपुर में सिर्फ समन ट्रायल के मुकदमों की फाइलें छोड़कर समस्त वादों की फाइलें उन्नाव मंगा ली हैं। ये स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
सफीपुर बार एसोशिएसन के द्वारा की जा रही हड़ताल को बांगरमऊ बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं ने सही ठहराया और समर्थन देते हुए दो दिन तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने बांगरमऊ में भी फौजदारी न्यायालय की स्थापना कराने की मांग की है।
विज्ञापन