{"_id":"908ca642776a9df36644e294fbb0c00d","slug":"stricke-contanue-in-kanpur-dehat-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता चेंबर का संघर्ष, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता चेंबर का संघर्ष, हड़ताल जारी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में अधिवक्ताओं का चेंबर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और धरना-प्रदर्शन कर न्यायिक अधिकारियों से चेंबर की मांग पूरी कराने को लेकर आंदोलनरत रहे।
जिसके चलते सैकड़ों वादकारियों को बिना काम के ही लौटना पड़ा। एक सप्ताह से चेंबर की मांग को लेकर अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि उन्हें कोर्ट परिसर से निकालकर टीनशेड में चेंबर बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
अधिवक्ता राधेश्याम कटियार, अवधेश शुक्ला, अरविंद राठौर आदि का कहना है कि वाहन स्टैंड के लिए बने टीनशेड में बैठने से गर्मी में अधिवक्ताओं को परेशान होना पड़ेगा।
इसके साथ ही अधिवक्ता जितेद्र निगम, शैलेंद्र सिंह राजावत, हरिचरण कुशवाहा, अवशेष पांडेय आदि ने बताया कि कोर्ट परिसर में बने चेंबर जर्जर होने के कारण बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन
मरम्मत कराकर अधिवक्ताओं को आवंटित करा दिया जाए। इधर, अधिवक्ताओं ने मांगे पूरी न होने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।