{"_id":"5b7d5cb742c792466049a5ff","slug":"story-of-bakra-named-by-tipu-sultan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में आया बकरा \"टीपू सुल्तान\", देखने के लिए लग गई कतारें, कीमत तो आपको हैरान ही कर देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चा में आया बकरा "टीपू सुल्तान", देखने के लिए लग गई कतारें, कीमत तो आपको हैरान ही कर देगी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
कानपुर शहर के आकिब 27 लाख रुपये में खरीद कर लाए बकरा
मध्य प्रदेश से यूपी के कानपुर शहर लाया गया बकरा 'टीपू सुल्तान' को देखने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। हर खख्स की जुबां पर 'टीपू सुल्तान' का नाम था। बच्चे आपस में बात कर रहे थे कि आकिब भाईजान के घर बहुत गजब का बकरा आया है। सभी बकरे को देखने के लिए बेताब से नजर आ रहे थे। कानपुर शहर के आकिब के घर लोगों का तांता लगता जा रहा था। इन सभी चीजों के साथ ही हैरान करने वाली बात थी बकरे की कीमत।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर शहर निवासी आकिब 27 लाख रुपये में मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए बकरा
यूपी के कानपुर निवासी आकिब बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए मध्य प्रदेश से एक बकरा लाए। शहर आते ही यह बकरा सुर्खियों में आ गया। हर शख्स बकरे को नजर देखने के लिए बेताब था। बच्चे बूढ़़े सभी बेताब थे। धीरे-धीरे आकिब के घर लोगों की कतारें लग गईं। सभी कह रहे थे आकिब भाई बकरा बहुत अच्छा लाए हो। तरह-तरह के सवाल जवाब हो रहे थे। आकिब ने बताया कि उन्होने बकरे को 27 लाख रूपये में खरीदा है।