फिर बिगड़ी मौसम की चाल, आंधी तूफान ने मचाई तबाही
आंधी के कहर से कानपुर नगर में यातायात ठप हो गया। शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उन्नाव में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस तेज आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से पोल और तार टूटने की सूचना मिली है। फर्रुखाबाद में आंधी से जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।