{"_id":"5ecea74a8ebc3e90ad290c39","slug":"stone-thrown-at-police-5-injured-kanpur-news-knp5623470124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार कराने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार कराने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा में युवक के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंची पुलिस टीम पर मृतक के परिजनों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने खुदकुशी की घटना मान युवक का पोस्टमार्टम कराया था जबकि मृतक के परिजन गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पथराव में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा निवासी अशोक (30) पुत्र सुंदर शनिवार से घर से लापता था। मंगलवार देर शाम उसका शव पड़ोसी गांव बकवा के बाग में क्षत-विक्षत हालत में फांसी पर लटकता मिला था। पुलिस ने शनिवार को ही खुदकुशी की आशंका जता शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। जबकि अशोक के परिजन नरियाखेड़ा के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गांव में तनाव होने की जानकारी पर अतरौली थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंच गए।
उन्हें देखते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप लगाकर पथराव कर दिया। महेंद्र कुमार यादव ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को दी तो वह भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस टीम के गांव पहुंचते ही फिर से पथराव हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ग्रामीणों को तितर-बितर कर दिया। इस बीच शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पथराव में अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, सिपाही विनीता ,कामिनी और जयप्रकाश वाजपेई भी घायल हो गए। पांचों का मेडिकल भरावन सीएचसी में कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि एसआई महेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।