फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stone throwing for one tandoori roti in hardoi

एक तंदूरी रोटी के चक्कर में आमने-सामने आए दो समुदाय फिर अचानक शुरु हो गया पथराव

Tue, 16 Apr 2019 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
stone throwing for one tandoori roti in hardoi
तंदूरी रोटी (फाइल फोटो)

हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवा में सोमवार रात तिलक समारोह के दौरान धर्म विशेष के युवक को पहले रोटी देने से मना करने पर मामला भड़क गया। युवक के पक्ष के लोगों ने समारोह स्थल में जमकर पथराव किया। यूपी 100 की टीम मामले को नहीं संभाल सकी तो चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


रात में ही पूरे गांव में पैदल मार्च किया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुरवा निवासी पाल बिरादरी के एक व्यक्ति के पुत्र का तिलक समारोह सोमवार को था। तिलक चढ़ाने के लिए टड़ियावां के ग्राम सड़िला से लोग आए थे। कार्यक्रम के दौरान गांव निवासी एक धर्म विशेष के युवक ने तंदूर वाले से रोटी देने को कहा।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव नहीं रोक सकी

इस पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मेहमानों को पहले खाना देने की बात कही। इससे नाराज होकर युवक चला गया। कुछ देर बाद युवक के पिता 10-12 लोगों के साथ वहां पहुंचे और आयोजन स्थल पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव नहीं रोक सकी।

इसकी सूचना टीम ने हरियावां थाने में दी तो हरियावां, पिहानी, कोतवाली देहात, टड़ियावां से पुलिस बल गांव पहुंच गया। भारी पुलिस बल पहुंचने पर पथराव करने वाले फरार हो गए। हरियावां के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed