फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stock information not written in register, DM angry

Kanpur News: रजिस्टर में नहीं लिखी मिली स्टॉक की जानकरी, डीएम नाराज

Thu, 10 Oct 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Stock information not written in register, DM angry
रजिस्टर में नहीं लिखी मिली स्टॉक की जानकरी, डीएम नाराज
विज्ञापन


क्रासर
- डीएम, एसएसपी ने चेक की पटाखों की दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/बेकवर। डीएम और एसएसपी ने गुरुवार को पटाखें की दुकानें और गोदाम चेक किए। एक गोदाम स्टॉक की जानकारी रजिस्टर में नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।


डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा गुरुवार को मां वैष्णो देवी फायर वर्क्स पटाखे की दुकान पर पहुंचे। का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। बाहर पटाखे के पैकेट और कार्टून न रखने के आदेश दिए। धूमनपूरा पटाखे के गोदाम का भी हाल देखा। उन्होंने उन्होंने कहा कि बनाए गए पटाखों के पैकेट पर स्थान, मूल्य तथा दिनांक आदि आवश्यक डाली जाए। निरीक्षण के समय स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने पर डीएम नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने नोटिस जारी किया। मूर्ति विसर्जन को लेकर पिलखर नहर पर व्यवस्था देखी। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क किनारे बालू ,गिट्टी को हटवाया जाए। ताकि श्रद्धालुओं को आने में कोई समस्या न हो। लखना कालिका मंदिर पर कानून व्यवस्था के लिए जायजा लिया गया। पैदल गश्त कर मौके पर व्यवस्थाओं को देखा और निर्देशित भी किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर पर अत्यधिक भीड़ होने पर सभी कैमरे आदि संचालित किए जाएं। दुकानों को अभी से ही रोड से अलग हटाया जाए। इससे जाम आदि की स्थिति उत्पन्न न हो। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed