{"_id":"5c0bfa32bdec224143674981","slug":"stf-caught-solver-gang-of-railway-group-d-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी परीक्षाः पेपर सॉल्व कराने से लेकर आउट कराने तक सबकुछ, एसटीएफ ने पकड़ा सॉल्वर गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ग्रुप डी परीक्षाः पेपर सॉल्व कराने से लेकर आउट कराने तक सबकुछ, एसटीएफ ने पकड़ा सॉल्वर गैंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप (डी) की परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग का खुलासा शनिवार को हुआ है। एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) ने कल्याणपुर इलाके से गैंग के सरगना, उसके छह साथियों व तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपियों से 56 हजार से ज्यादा रुपये, मोबाइल, रेलवे ग्रुप डी भर्ती के प्रवेश पत्र, वोटर आईडी, ब्लैंक चेक, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार और पैन कार्ड समेत तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं। एसटीएफ अफसरों का दावा है कि यह गैंग टीईटी, सीटीइटी, एसएससी, रेलवे समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाता था। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने कल्याणपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसटीएफ ने पिछले दिनों कल्याणपुर इलाके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले साल्वरों को पकड़ा था। मुरादाबाद में भी टीईटी परीक्षा के दौरान कल्याणपुर में रहने वाला एक सॉल्वर एसटीएफ ने पकड़ा था। एसटीएफ ने तब से सॉल्वरों की धरपकड़ के लिए कल्याणपुर में सक्रियता बढ़ा दी थी। एसटीएफ की स्थानीय इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने टीम के साथ शुक्रवार रात कल्याणपुर इलाके से रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए सरगना सराय फत्ते, नवाबगंज, प्रयागराज निवासी राहुल कुमार समेत दस लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी, इनकी है तलाश
एसपी ने बताया कि राहुल और उसके साथी सॉल्वर बैठाने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र आउट करा कर मोटी कमाई करते थे। राहुल ने पूछताछ में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यूपी, एमपी, दिल्ली बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के परीक्षा सेंटरों पर अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वर से परीक्षा दिलवाने की बात कबूली है। राहुल ने गैंग से जुड़े कई लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में एसटीएफ जुटी है।
सराय फत्ते, नवाबगंज, प्रयागराज निवासी सरगना राहुल कुमार, बिहार के परिकोंच, मारोंना , सुपौल निवासी महेश कुमार यादव, प्रवेश यादव, सुनील कुमार शाह, ललित कुमार यादव, बरी बहारी, सोहसराय, नालंदा निवासी अजय कुमार तॉती, घरकरिअन्ना, नालंदा निवासी विकास कुमार मालाकार (सभी सॉल्वर)। भोरे, गोपालगंज, बिहार के मुकेश कुमार सिंह और खिजिरपुर, आटमपुर, प्रयागराज निवासी अजय कुमार यादव, राजूपुर, झूंसी, प्रयागराज निवासी रामबाबू पाल (तीनों अभ्यर्थी)।
गैंग के मुख्य सरगनाओं में रंजीत यादव, गुड्डू यादव मोहल्ला महेंद्रू, पटना में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। रंजीत मूलरूप से मुधबनी, बिहार का रहने वाला है। भोरे, गोपालगंज बिहार का जितेंद्र यादव और सुपौल, बिहार का रंजीत यादव की भी एसटीएफ को तलाश है।