{"_id":"5c3f4727bdec22734d6c16e7","slug":"step-uncle-misdeeded-and-murdered-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सामने आईं दरिंदे चाचा की दिल दहला देने वाली करतूतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सामने आईं दरिंदे चाचा की दिल दहला देने वाली करतूतें
Thu, 17 Jan 2019 08:14 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 17 Jan 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या मामले में मूकबधिर चाचा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके मूकबधिर चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खुलने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर दी थी।
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की बच्ची 11 जनवरी को दादी के साथ सड़क किनारे गई थी।
उसकी दादी उपले पाथने लगी। तभी वहां अन्य बच्चे आ गए। बच्ची उन्हीं के साथ खेलने चली गई। उसकी दादी घर पहुंच गईं लेकिन बच्ची शाम तक घर नहीं आई। परिवार के लोग उसकी खोज करने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मूकबधिर चाचा अनिल कुमार उसकी चप्पल लेकर आया
12 जनवरी को सुबह पुलिस और परिवार के लोग बच्ची की खोज रहे थे तभी परिवार का मूकबधिर चाचा अनिल कुमार उसकी चप्पल लेकर आया और पुलिस को दिखाई। उसके बताए स्थान पर पुलिस गई तो अधबने मकान के एक कमरे में भरे भूसे में बच्ची का शव दबा हुआ मिला। पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित और कायमगंज कोतवाल राधेश्याम यादव को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लगाया गया। टीम ने शक होने पर मूकबधिर अनिल कुमार को पकड़ा था। मूकबधिर विद्यालय के शिक्षक का सहारा लेकर अनिल कुमार से पूछताछ की गई।
उसने बताया कि मूकबधिर पहले बच्ची को अमरूद के बाग में ले गया था। इसके बाद वह उसे भूसे वाले कमरे में लाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मूकबधिर अनिल कुमार को दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।