फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Statue of former PM Atal to be inaugurated soon at DM intersection

Kanpur News: डीएम चौराहे पर पूर्व पीएम अटल की मूर्ति का लोकार्पण जल्द

Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Statue of former PM Atal to be inaugurated soon at DM intersection
फोटो 15::
विज्ञापन

अटल कॉरिडोर के तहत शहर में बनाया गया अटल पथ, अटल भवन और हैंगिंग गार्डन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के डीएम चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति लगाने का काम अंतिम दौर में है। साथ ही इसी चौराहे से मैनपुरी अंडरपास अटल पथ का काम भी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। दिवाली के पहले से शहरवासी इसका आनंद ले सकेंगे।
पथ पर बेंच और दीवारों पर बनी कलाकृतियों और लाइटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। दो करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि से तैयार किया गया अटल पथ और हैगिंग गार्डन इस चौराहे की खूबसूरती को बढ़ाएगा। अटल पथ पर एक तरफ पत्थरों की कटिंग करके उनकी स्मृतियों को चित्र के रूप में उकेरा गया है।
विज्ञापन

लगभग 400 मीटर लंबे पथ को रोशन करने के लिए बड़ी-बड़ी टेबल लैंप लगवाई गई हैं। पथ पर टहलने वालों को सुखद अनुभव हो इसके लिए फुलवारी और बैठने के लिए बेंचों की भी व्यवस्था कराई गई है। दीवार पर तस्वीरें उकेरने का काम मुंबई की कंपनी को दिया गया था। जो पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चौराहे के बीचाे-बीच लगीं हाईमास्ट लाइटों को हटाकर पूर्व प्रधानमंत्री की 12 फीट की प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा के रंग-रोगन का काम अंतिम दौर में चल रहा है। इसके साथ ही अटल भवन तैयार हो चुका है। बड़ौदा की कंपनी ने 12 फीट ऊंची एवं चार फीट चौड़ी कांस्य धातु से बनी पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को डीएम चौराहे पर स्थापित कर दिया गया है।

मूर्ति की फिनिशिंग का काम कंपनी के कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि मूर्ति की साज सज्जा के लिए कर्मचारी काम में जुटे है। पथ का निर्माण पूरा हो गया है,जबकि गार्डन का निर्माण आंशिक बचा है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed