फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   state's largest tax evasion related to oil production

तेल उत्पादन से जुड़ी प्रदेश की सबसे बड़ी टैक्स चोरी, तीन फर्मों पर एसजीएसटी की छापेमारी

Tue, 20 Nov 2018 12:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
state's largest tax evasion related to oil production
एसजीएसटी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को खाद्य तेल बनाने वाली लक्ष्मी ऑयल एंड वनस्पति और इसकी ट्रेडिंग से जुड़ी श्रेयस प्राइवेट लिमिटेड व व्यापक प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्मों पर छापा मारा। फर्मों के सिविल लाइंस, रनियां और पनकी स्थित पांच ठिकानों पर चली 12 घंटों की जांच में करीब 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आ चुकी है। जांच जारी रहने से इस रकम में और इजाफा हो सकता है। एसजीएसटी इस मामले को खाद्य तेलों से जुड़ी फर्मों की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा मान रहा है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) दिनेश मिश्रा व (ग्रेड-2) अशफाक अहमद के निर्देश पर यह छापामारी की गई। जांच के लिए विभाग के करीब 40 अधिकारियों की टीम को लगाया गया है। विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो रनियां स्थित लक्ष्मी ऑयल एंड वनस्पति खाद्य तेलों का उत्पादन करने के बाद श्रेयस को माल बेचना दिखाती थी। श्रेयस व्यापक को और व्यापक वापस इस माल को लक्ष्मी को बेच देती थी। हकीकत में इस पूरे लेनदेन में माल की खरीद-बिक्री होती ही नहीं थी। सिर्फ बिल और पर्चों के आधार माल तीनों फर्मों के बीच ही घूमता रहता था।
विज्ञापन


इस फर्जी खरीद-बिक्री को दिखाकर तीनों फर्म करोड़ों रुपये का आईटीसी (आयकर से छूट) का फायदा ले रही थीं। गोपनीय सूचना के आधार पर विभाग ने छापा मारा तो गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो गया। ज्वाइंट कमिश्नर एसके सिंह, डीपी सिंह, डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र बहादुर, विकास बहादुर आदि अधिकारियों के नेतृत्व में जांच जारी है। टीम ने तीनों फर्मों के दस्तावेज, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क आदि सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed