{"_id":"59dfa55f4f1c1bee688b5663","slug":"state-president-of-bjp-says-government-has-formed-district-one-product-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने बनाई है ‘एक जिला-एक उत्पाद’ की योजनाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने बनाई है ‘एक जिला-एक उत्पाद’ की योजनाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में डॉ. महेंद्र नाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी आदि स्थानों पर प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाओं को गति दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार जरूरी कार्यवाही कर रही है। सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत प्रदेश के हर जिले की मशहूर वस्तु के उत्पादन, बिक्री व प्रचार-प्रसार के लिए सरकार मदद करेगी। कानपुर के चमड़ा उत्पाद, आगरा का पेठा, फर्रुखाबाद की नमकीन, कन्नौज का इत्र आदि उत्पादों को बढ़ावा मिलने से किसानों और व्यापारियों के साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
शहीदों के गांवों में बनेंगे गौरव पथ
कार्यसमिति की बैठक में शहीदों के गांवों की मुख्य सड़कों को द्वार के साथ गौरव पथ के रूप में बनाने का फैसला लिया गया है। गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन बनाने और मानसरोवर यात्रियों को एक लाख रुपये की सहायता देने पर भी कार्यसमिति ने मंजूरी दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सहकारिता की हत्या कर दी। पार्टी जल्द ही प्रदेश में सहकारिता के चुनाव कराएगी। सहकारिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों और व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा। व्यापारियों के सुझावों पर वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की परेशानियां दूर की जा रही हैं।