फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State-of-the-art optical microscopy techniques discussed

Kanpur News: अत्याधुनिक ऑप्टिकल माइक्रोस्कोपी तकनीकों पर हुई चर्चा

Sat, 06 Sep 2025 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art optical microscopy techniques discussed
कानपुर। आईआईटी के एडवांस्ड सेंटर फॉर मैटेरियल्स साइंस में शुक्रवार को एडवांसेंस इन माइक्रोस्कोपी (एआईएम) 2025 – ऑप्टिकल इमेजिंग एक्रॉस द स्केल्स विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें भारत और विदेशों से आए 90 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र, शोधार्थी, तकनीकी स्टाफ, फैकल्टी सदस्य और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल रहे।
विज्ञापन



कार्यशाला में कॉन्फोकल माइक्रोस्कोपी से लेकर सुपर-रेजोल्यूशन और सिंगल-मॉलिक्यूल इमेजिंग जैसी अत्याधुनिक ऑप्टिकल माइक्रोस्कोपी तकनीकों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को लाइव-सेल इमेजिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। उद्घाटन एसीएमएस के प्रमुख प्रो. अनीश उपाध्याय ने किया। उन्होंने संस्थान और बाहरी शोधकर्ताओं के लिए किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया।
विज्ञापन


उन्होंने सेंटर की आधुनिक प्रयोगशालाओं जैसे लाइव-सेल इमेजिंग, टू-फोटॉन माइक्रोस्कोपी, इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी लैब, एक्स-रे डिफ्रैक्शन, एक्स-रे फोटोइलेक्ट्रॉन स्पेक्ट्रोस्कोपी और सैंपल प्रिपरेशन लैब्स की जानकारी दी। प्रो. उपाध्याय ने संस्थान के प्रशासन को इन सुविधाओं को बनाए रखने और आगे बढ़ाने में निरंतर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed