फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   state of Kashmir lost because of friendship of Nehru and Abdullah

नेहरू-अब्दुल्ला की मित्रता की भेंट चढ़ गई कश्मीर रियासत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ने कसा तंज

Mon, 16 Sep 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
state of Kashmir lost because of friendship of Nehru and Abdullah
भाजपा नेता दया शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
आजादी के समय लौह पुरुष सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय कर देश को एक स्वरूप दिया पर कश्मीर रियासत नेहरू और शेख अब्दुल्ला की मित्रता की भेंट चढ़ गई। इन दोनों ने पूर्ण विलय न कर अनुच्छेद 370 की दीवार कश्मीर और भारत के बीच खड़ी कर दी।
विज्ञापन


ये बात रविवार को रसखान प्रेक्षागृह में भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत आयोजित जन जागरण एवं प्रबुद्ध गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 से अलगाववाद और आतंकवाद का पोषण होता रहा। कश्मीर के राजनीतिक घराने और अलगाववादी फलते-फूलते रहे।
विज्ञापन


 

ऐसा लगने लगा कि 370 हटाना असंभव हो गया है। परंतु प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रारंभ में ही नामुमकिन को मुमकिन में बदल दिया। अब बात सिर्फ पीओके की हो रही है, जिसे एक न एक दिन भारत में मिलना है। विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र के मंत्री संजय गुप्त ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक हमारा मुख्य मुद्दा अनुच्छेद 370 हटाना रहा, जिसे मोदी और अमित शाह ने पूरा किया है।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि भाजपा के तीन प्रमुख मुद्दे, जिनमें अनुच्छेद 370, राम मंदिर, समान नागरिक संहिता रहे। अब 370 हटने के बाद संविधान के दायरे में रहकर ही राम मंदिर निर्माण बहुत जल्द बनना संभव होगा। सह संगठन चुनाव अधिकारी रमेश तूफानी ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की मंशा अनुरूप मोदी ने 370 हटाकर देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक रूप दिया है।

 

मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने अनुच्छेद 370 पर संसद में हुई चर्चा के समय के संस्मरण साझा किए।  सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा आजादी के 70 सालों तक जो नहीं हो पाया वह मोदी ने किया। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा 370 के रहते जो अलगाववाद कश्मीर में पैदा हुआ और आतंकवाद के कारण हमारे हजारों सैनिक शहीद हुए मोदी ने 370 को हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

मल्लावां विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने कहा कि बुद्धिजीवी गण सामान्य जन के बीच सरकार के इस कदम की सराहना जरूर करें। अतिथियों का धन्यवाद संयोजक जिला उपाध्यक्ष आजाद सिंह भदौरिया ने किया। संचालन आजाद सिंह भदौरिया और अजीत सिंह बब्बन ने किया। इस मौके पर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, राम किशोर गुप्ता गुड्डू, राम अवतार शुक्ल, इंद्रेश्वर नाथ गुप्त, नरेंद्र पटेल, अनुपमा सिंह, राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, एसपी मौर्य आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed