फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   state government has full Full details of employees and officer

अफसर-कर्मचारी की हर खबर सरकार तक

Tue, 30 Dec 2014 03:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 03:00 AM IST
विज्ञापन
state government has full Full details of employees and officer
अब सभी अफसरों और कर्मचारियों का कच्चा चिट्ठा प्रदेश सरकार के पास रहेगा। कौन कर्मचारी या अफसर किसके संपर्क में है, उनके खाते में कब कितना पैसा आ रहा है, कब कितना पैसा निकाला जा रहा है आदि तमाम बातें सरकार जान लेगी।
विज्ञापन


कोषागार शहर के करीब 70 हजार अफसरों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर, मेल आईडी , बैंक खाते और अन्य जानकारियों का डाटा तैयार कर रहा है।

मुख्य कोषाधिकारी शिव सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि 31 दिसंबर तक ब्योरा न दिया गया तो संबंधित विभाग के कर्मचारियों और अफसरों का जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार करने का आदेश दिया है। यह काम जिले के सभी कोषागारों को दिया गया है।

कोषागार से कहा गया है कि सभी अफसरों-कर्मचारियों के खाते नंबर आईएफएससी कोड के साथ, मोबाइल नंबर, प्रयोग की जाने वाली मेल आईडी, उनके परिजनों के ब्योरे का डाटा तैयार किया जाए। यह डाटा एनआईसी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह सब डाटा तैयार होने के बाद सरकार अपने अफसरों-कर्मचारियों की निगहबानी आसानी से कर सकेगी। कोषागार निदेशक लोरिक यादव ने इस बारे में सभी विभागाध्यक्षों को 31 दिसंबर तक पूरी जानकारी देने को कहा है।


जिम्मेदार बोले

शासन के आदेश पर कोषागार  कर्मचारियों का डाटा तैयार कर रहा है। शहर में करीब 70 हजार राज्य कर्मचारी हैं। ज्यादातर विभागों ने अपने अफसरों-कर्मचारियों का ब्योरा दे दिया है। 31 दिसबंर तक जिनका ब्योरा नहीं मिला उनका जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।  

-शिव सिंह, मुख्य कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed