फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Startup opportunity on social problems

सामाजिक समस्याओं पर स्टार्टअप का मौका, यहां 6 अक्टूबर को एक्सपर्ट्स देंगे सक्सेस टिप्स

Sun, 30 Sep 2018 11:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 11:03 AM IST
सार

- पूर्व छात्रों की ओर से आईआईटी में छह अक्तूबर को सोशल एंटरप्रिन्योर्स एंड इंटरप्राइजेज कार्यक्रम
- कोई भी हो सकता है शामिल, aaiitkblr.org/see/see-central/ पर पांच तक कराएं रजिस्ट्रेशन
 

विज्ञापन
Startup opportunity on social problems
डेमो पिक

विस्तार

स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल जैसे सामाजिक मुद्दों पर स्टार्टअप शुरू करने का बेहतरीन मौका है। छह अक्तूबर को आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों की ओर से सोशल एंटरप्रिन्योर्स एंड इंटरप्राइजेज (एसईई) कार्यशाला होनी है। इसमें देश और दुनिया के कई बड़े दिग्गज आपको सामाजिक क्षेत्र में उद्यमिता की जानकारी देंगे और इसके लिए फंड जुटाने का तरीका भी बताएंगे। 
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वे प्रदेश में तमाम समस्याओं की जानकारी देंगे, ताकि उद्यमिता शुरू करने वाले लोग सरकार के साथ मिलकर इन समस्याओं को दूर कर सकें। कार्यशाला में कोई भी और किसी भी उम्र का उम्मीदवार शामिल हो सकता है। इसके लिए aaiitkblr.org/see/see-central/ पर पांच अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर विशेषज्ञ देंगे टिप्स
- वेस्ट मैनेजमेंट अवेयरनेस एंड मैच्योरिटी
- अपॉर्चुनिटी इन वेस्ट मैनेजमेंट
- हेल्थकेयर इपसाइट एंड टेक एडॉप्शन
- की इनोवेशन इन वेस्ट हैंडलिंग एंड एडॉप्शन
- फिजिबिलिटी एंड स्केलिंग इन हेल्थ केयर स्पेस
- की इनोवेशन इन हेल्थ एंड एडॉप्शन
 

ये लोग करेंगे संवाद

Startup opportunity on social problems
डेमो पिक
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, चीफ एडिशनल सेक्रेटरी पंचायतीराज आरके तिवारी, स्टेट रिसोर्स सेंटर फॉर वूमेन एंड चाइल्ड के कमल सक्सेना, 1एम1बी फाउंडेशन की स्वाती सुबोध, हसायरू डाला इनोवेशन के शेखर प्रभाकर, मेडैलियन सोशल इनोवेटर्स के मनीष मैथ्यू, नारायणा हृदयाला के वीरेन शेट्टी, एसबीआई फाउंडेशन के निक्सॉन जोसेफ, विजन स्प्रिंग के कीर्ति भूषण प्रधान, माइंड मिरैकल की वंदना श्रीवास्तव, कुलवंती हॉस्पिटल के आदित्य राज भाटिया, हीलर्स एट होम के क्षितिज गर्ग, हेल्पअस ग्रीन के अंकित अग्रवाल, जॉक्टर हेल्थ की निधि सक्सेना, बायो क्रक्स के अजय मिश्रा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed