फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Standards higher, honorariums lower, 77 disappointed candidates Latte

Kanpur News: मानक ज्यादा, मानदेय कम, 77 निराश अभ्यर्थी लाैटे

Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Standards higher, honorariums lower, 77 disappointed candidates Latte
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 161 युवाओं ने प्रतिभाग किया, इनमें से सिर्फ 84 युवाओं को रोजगार मिल सका। 77 युवाओं को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कंपनियों ने कई प्रतिभागियों की योग्यता पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। अभ्यर्थियों का कहना है, रोजगार मेले के नाम पर युवाओं को सिर्फ भटकाया जा रहा है। मेले में गिनी चुनी कंपनियां आती हैं जो सिर्फ नाम मात्र का मानदेय देती हंै। इससे गुजारा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

मॉडल कॅरिअर सेंटर व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला में युवाओं की भीड़ उमड़ी। स्थानीय और बाहर की कुल सात कंपनियों में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर रोजगार व अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। रोजगार के लिए 161 अभ्यर्थियों में 84 का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। साक्षात्कार के आधार पर एलआईसी में चार, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में आठ, जीडीएक्स सुरक्षा में 13, पुखराज में 12, बजाज केपिटल में 15, केयर हेल्थ में सात व सिनोवा में 25 युवाओं को रोजगार मिल सका। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि महीने में कई बार रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। लोकल और दूसरे प्रदेशों की कंपनियां आती हैं। प्रयास यही रहता है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed