फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stampede with pressing impressions on printing factories

छपाई कारखानों पर ताबड़तोड़ छापों से मचा हड़कंप

Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Stampede with pressing impressions on printing factories
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम से नोकझोंक करते व्यापारी नेता रोहित गोयल। - फोटो : अमर उजाला
छपाई कारखानों पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी से हड़कंप मच गया। कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को गंगा में जाने से रोकने के लिए की टीम ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद के तमामा कारखानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को सभी कारखाने बंद मिले। टीम के शहर में आने की सूचना कारखाना मालिकों को पहले ही लग गई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की टीम के सदस्य आरबी सिंह व रवि मिश्र ने कारखानों में सघन तलाशी की। आरबी सिंह ने आरजे फैशंस के स्वामी राजकुमार साध से कारखाने में हो रहे काम के बारे में जानकारी की। राजकुमार ने बताया कि कारखाने में काम नहीं हो रहा है। टीम ने इंडिया प्रिंट, रूप किशन अजय कुमार व रवि साध के कारखानों पर छापे मारे। 
विज्ञापन

छापेमारी की खबर सुनकर टेक्सटाइल पार्क के प्रबंध निदेशक रोहित गोयल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम के सदस्यों से कारखाना मालिकों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। आरबी सिंह ने बताया कि प्रबंध निदेशक खुद ही छापेमारी के काम में बाधक बन रहे हैं। इस पर कारखाना स्वामी व अन्य लोग टीम पर दबाव बनाने लगे। ज्यादा दबाव बनता देख टीम वापस लौट गई। आरबी सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई कारखाना चलता नहीं पाया गया। उनका मानना था कि छापेमारी की भनक कारखाना स्वामियों को पहले ही लग गई थी। इसलिए काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed