{"_id":"5e5011358ebc3ef3d8642d86","slug":"sri-ramayana-express-will-provide-ram-janmabhoomi-and-rameswaram-darshan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि और रामेश्वरम दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस, 28 मार्च को दिल्ली से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि और रामेश्वरम दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस, 28 मार्च को दिल्ली से चलेगी
Sat, 22 Feb 2020 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी 28 मार्च को नई दिल्ली से भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की रेल यात्रा कराएगी। इसके लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री रामायण एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। 16 रातों और 17 दिनों की यात्रा पैकेज वाली इस ट्रेन में 10 कोच होंगे। इनमें पांच स्लीपर श्रेणी और पांच एसी थर्ड श्रेणी के कोच होंगे। इस ट्रेन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा सफदरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ रेलवे स्टेशन से भी यात्रा शुरू कर सकते हैं।
इन तीर्थ स्थलों पर जा सकेंगे
श्री रामायण एक्सप्रेस अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी, नंदीग्राम में भारत मंदिर, सीतामढ़ी (बिहार) में सीता माता मंदिर, जनकपुर (नेपाल), वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर के दर्शन कराएगी। सीतामढ़ी (उप्र) में सीतामढ़ी स्थल, प्रयाग में त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर, चित्रकूट में रामघाट और सती अनुसुइया मंदिर, नासिक में पंचवटी, हंपी में अंजनाद्री हिल और रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर के भी दर्शन कराएगी।

इस किराये में कर सकते हैं सफर
नॉन एसी कोच में बुकिंग के लिए 16,065 रुपए प्रति व्यक्ति और एसी कोच में सफर करने के लिए बुकिंग कराने पर प्रति व्यक्ति 26,775 रुपए देने होंगे। श्री रामायण एक्सप्रेस से सफर के दौरान श्रीलंका की यात्रा के लिए 40 सीटें रखी गई हैं जो यात्री श्रीलंका की यात्रा भी करना चाहेंगे उन्हें 15वें दिन यानि 11 अप्रैल को चेन्नई से फ्लाइट से कोलंबो ले जाया जाएगा।
वहीं अगले तीन दिन श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया और नेगो बो की यात्रा कराई जाएगी। यहां उन्हें सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, विभीषण मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को कोलंबो से दिल्ली लाया जाएगा।
इसके लिए प्रति व्यक्ति 41700 रुपए, दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 37800 रुपए प्रति व्यक्ति और तीन लोग एक साथ इस टूर पैकेज को लेते हैं तो 36950 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। अगर बच्चा भी है तो उसके लिए अलग से बेड लेने पर 29800 रुपए, अलग बेड न लेने पर 28050 रुपए चुकाने होंगे। इसके लिए www.irctc.co.in पर बुकिंग हो सकती है।