{"_id":"59305e844f1c1b1e10bdb0df","slug":"sports-training-in-greenpark-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः मात्र 150 रुपये में ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, ये है गाइडलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः मात्र 150 रुपये में ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, ये है गाइडलाइन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में रुचि रखने वाले 18 साल तक के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में मात्र 150 रुपये देकर नौ महीने तक खेलों का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके लिए ग्रीनपार्क स्थित यूपीसीए के ऑफिस में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
110 रुपये रजिस्ट्रेशन के और 40 रुपये आईकार्ड के जमा होंगे। क्रिकेट, बैडमिंटन, टीटी, जूडो समेत 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपको किसी एक खेल का चयन करना होगा। प्रशिक्षण सुबह 5:30 से 7:30 तक और शाम को 4:30 से 7:00 बजे तक दिया जाएगा।
खेल विभाग की ओर से वर्ष 2017-18 (जून से फरवरी तक) में 11 खेलों (कबड्डी, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, टीटी, वेट लिफ्टिंग, बाक्सिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, क्रिकेट, हैंडबॉल) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम की डिप्टी डायरेक्टर उषालाल ने बताया है कि सभी खेलों के प्रशिक्षक 15 जून तक ज्वाइन कर लेंगे।