फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding van overturned in Unnao, one died and five injured, referred in critical condition

उन्नाव में एक और हादसा: तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत और पांच घायल, गंभीर हालत में रेफर

Mon, 23 Jan 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 06:21 PM IST
सार

बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मदारनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार वैन पलट गई, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं, पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Speeding van overturned in Unnao, one died and five injured, referred in critical condition
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मदारनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बेटे के पैर का प्लास्टर कटवाने गए थे औरैया
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के निवासी विशुनचंद्र के पुत्र शालू (12) का एक महीने पहले मार्ग दुर्घटना में पैर टूट गया था। परिजन औरैया के नर्सिंग होम में उसका इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह वह वैन से पत्नी लक्ष्मी, हरिश्याम (32), आलम और सरजू के साथ बेटे शालू के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए औरैया गए थे।
विज्ञापन

देर रात सभी लोग घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां लक्ष्मी, आलम, शालू और हरिश्याम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने हरिश्याम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई विशुनचंद्र ने बताया कि घनश्याम दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलटी थी। घटना में एक की मौत हुई है। पांच घायल हुए हैं। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed