फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   spark and smoke came out from bogie train driver guard ran

बोगी से निकली चिंगारी और धुआं, चालक-गार्ड ट्रेन छोड़ भागे  

Fri, 10 Feb 2017 10:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 10:16 AM IST
सार

झींझक रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
बोगी से निकली चिंगारी और धुआं
लूप लाइन में खड़ी कराई गई मालगाड़ी

विज्ञापन
spark and smoke came out from bogie train driver guard ran
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर देहात में एक बार भारतीय रेलवे की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। झींझक रेलवे फाटक के पास डाउन की मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से इंजन से दूसरी बोगी का पहिया तेज गर्म होने के साथ धुआं फेंकने लगा। गेटमैन की सूचना पर मालगाड़ी को झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर रोक लिया गया। जाम ब्रेक ठीक न होने से चालक और गार्ड ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ कर चले गए। शुक्र है कोई बड़ा हादसा होने से बच गए। 
विज्ञापन


गुरुवार को जीएस 25 मालगाड़ी दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही थी। ट्रेन झींझक रेलवे फाटक पार कर थी कि तभी गेटमैन मनराज ने ट्रेन के इंजन से दूसरी बोगी के पहिये से चिंगारी व धुआं निकलते देखा स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक राधेराम मीणा ने दोपहर 01:50 बजे मालगाड़ी को डाउन की लूप लाइन पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मालगाड़ी के चालक बीपी गुप्ता, सहायक चालक फूल सिंह व गार्ड सुशील कुमार ने कई घंटों तक उसे ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन ब्रेक ठीक नहीं हो सका। इस पर चालक व गार्ड मालगाड़ी को झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर ही छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक राधेराम मीणा ने बताया मालगाड़ी के इंजन से दूसरी बोगी में ब्रेक बाइंडिंग होने से ट्रेन को आगे नहीं ले जाया जा सका। ट्रेन स्टेशन की लूप लाइन पर छोड़कर चालक व गार्ड चले गए, इसकी जानकारी कंट्रोल टूंडला को दे दी गई थी। पहिया ठीक होने व दूसरे चालक और गार्ड आने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा।


मालगाड़ी के सहचालक की बिगड़ी हालत
गुरुवार की दोपहर जीएस 25 मालगाडी के ब्रेक जाम होने के कारण कई घंटे तक खामी दुरुस्त करने के दौरान सहचालक फूल सिंह की हालत बिगड़ गई। सहचालक को तेज दर्द के साथ ही उल्टी होने लगी। इस पर स्टेशन कर्मियों ने आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। आराम मिलने पर उसे कानपुर भेजा गया है। स्टेशन अधीक्षक झींझक राधेराम मीणा ने बताया की सहचालक की हालत में उपचार के बाद सुधार हो गया था। उसे कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed