फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP state chief did not not reach because of upheaval

सपा में घमासान, प्रत्याशी की उठापटक के चलते नहीं पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 05 Dec 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
SP state chief did not not reach because of upheaval
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
कानपुरः सिकंदरा विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर सपा फिर उलझ गई है। पार्टी हाईकमान ने सोमवार को सीमा सचान को दोबारा प्रत्याशी बना दिया है। उन्हें पार्टी का सिंबल भी दिया है। इसके बाद सीमा सचान ने नामांकन भी करा दिया। इसके बावजूद पूर्व घोषित प्रत्याशी पवन कटियार ने अपने नामांकन का दूसरा सेट भी सोमवार को दाखिल कर दिया। क्षेत्र में जनसभा कर लोगों से अपने लिए वोट भी मांगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सीमा सचान के नाम पर मुहर लगा दी। बताया कि प्रत्याशी बदल दिया गया है। 
विज्ञापन



पूर्व सांसद राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान 2017 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से प्रत्याशी थीं। अब यह सीट भाजपा से विधायक मथुरा पाल के निधन से खाली हुई है। जब उप चुनाव की घोषणा हुई तो पवन कटियार को प्रत्याशी बना दिया गया। पवन मुलायम सिंह के करीबी बताए गए थे। बताया गया था कि मुलायम सिंह के खास औरैया के कमलेश पाठक उनको टिकट दिला कर लाए हैं।
विज्ञापन

 

इसको मुलायम और अखिलेश की करीबी बढ़ने का नतीजा माना गया था लेकिन पवन ने अपने नामांकन का पहला सेट दाखिल किया तो पार्टी हाईकमान ने फिर से सीमा सचान को तैयारी करने को कह दिया। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को सीमा ने नामांकन भी करा दिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को अपने पूर्व घोषित प्रत्याशी पवन कटियार के समर्थन में सिकंदरा आना था, लेकिन वे नहीं आए। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों को लेकर मची उठा पटक के चलते उन्होंने कार्यक्रम निरस्त कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह जल्दी ही सीमा सचान के समर्थन में जनसभा भी करेंगे और जुलूस भी निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed