फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp shriparna ganguly disturbed with her policemen

कमरे के अंदर चार सिपाही और बाहर एसपी साहिबा, दरवाजा खुलने पर हुआ निलंबन

Wed, 20 Dec 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
sp shriparna  ganguly disturbed with her policemen
एसपी श्रीपर्णा गाँगुली - फोटो : अमर उजाला
'घोड़े बेचकर सोने' का वाक्य प्रयोग तो आपने चौथी या पांचवीं कक्षा में किया होगा, लेकिन इसको वास्तव में मूर्त रूप देने का काम फतेहपुर की चौकी चौडगरा में देखने को मिला। एसपी साहिबा थक गईं दरवाजे की कुंड़ी खटखटाते खटखटाते लेकिन साहब तो 'टांगे पसारे' सोते रहे...। इसके बाद एसपी साहिबा ने अपना रौद्र रूप दिखाया।
विज्ञापन





 

चारों सिपाही कमरे बंद कर खर्राटे भर रहे थे

sp shriparna  ganguly disturbed with her policemen
डेमो पिक
फतेहपुर पुलिस चौकसी का जायजा लेने के लिए एसपी श्रीपर्णा गांगुली रविवार रात 11.30 बजे चौडगरा चौकी पहुंची तो अवाक रह गईं। चौकी इंचार्ज बिना बताए इलाहाबाद में थे। चारों सिपाही कमरे बंद कर खर्राटे भर रहे थे। एसपी 15 मिनट तक दरवाजे खटखटाती रहीं, पर सिपाहियों की नींद नहीं टूटी तो एसपी की त्योरियां चढ़ गईं। उन्होंने तुरंत पांचों को निलंबित कर दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो पता चला कि चारों सिपाही कमरों में सो रहे हैं

sp shriparna  ganguly disturbed with her policemen
डेमो पिक
एसपी श्रीपर्णा गांगुली एएसपी विनोद कुमार के साथ कल्याणपुर थाना क्षेत्र की व्यवस्था जांचने को पहले चौडगरा पुलिस चौकी पहुंचीं। यहां चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी, सिपाही चिंतामणि, राजेंद्र सरोज, गजेंद्र, सतेंद्र और श्याम बाबू तैनात हैं। श्याम बाबू छुट्टी पर हैं। चौकी में सन्नाटा पसरा देख एसपी ने सामने पड़े यूपी-100 के एक पुलिस कर्मी से स्टाफ के बारे में पूछा तो पता चला कि चारों सिपाही कमरों में सो रहे हैं। एसपी ने 15 मिनट तक सिपाहियों के कमरों के दरवाजे खटखटाए। नहीं खुलने पर इनके निलंबन के निर्देश जारी कर दिए। 


 
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि बताकर जाना था

sp shriparna  ganguly disturbed with her policemen
डेमो पिक
थोड़ी देर बाद एसपी फिर चौकी पहुंचीं और उसी पुलिसकर्मी से चौकी इंचार्ज के बारे में पूछा। उसके अनभिज्ञता जताने पर उन्होंने कल्याणपुर एसओ गणेश प्रसाद को फोन किया। एसओ ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण चौकी इंचार्ज इलाहाबाद चले गए हैं। इस पर एतराज जताते हुए एसपी ने कहा कि बताकर जाना था।

एसपी ने जीडी के पन्ने पलटे तो यहां भी कई खामियां मिलीं। एसपी ने बताया कि चार सिपाहियों व चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। कल्याणपुर थाने की व्यवस्था ठीक मिली। जो थोड़ी बहुत खामियां दिखीं, उन्हें सुधारने को कहा है। एसपी ने जिले के पुलिसकर्मियों को चेताया है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed