फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLAs protest over water problem, besieged Jalkal headquarters

पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन: सिर पर मटका लेकर निकले सपा विधायक, जलकल मुख्यालय का किया घेराव 

Tue, 17 May 2022 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 10:02 PM IST
सार

मंगलवार को पानी की किल्लत से परेशान लोगों के साथ सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बेनाझाबर स्थित जलकल मुख्यालय पर सपा के तीनों विधायक सिर पर मटका और हाथ में गंदे पानी की बोतल लेकर पहुंचे। साथ ही, सरकार और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन
SP MLAs protest over water problem, besieged Jalkal headquarters
पानी की समस्या को लेकर सपा विधायकों का मटका प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पानी की समस्या को देखते हुए सपा विधायकों ने मंगलवार को सिर पर मटका रखकर प्रदर्शन किया। बेनाझाबर स्थित जलकल मुख्यालय पर तीनों विधायकों ने गंदे पानी की बोतल लेकर सरकार और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जलकल जीएम नीरज गौड़ को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन

दो दिन से 10 लाख की आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। साथ ही शहर के पुराने मोहल्लों फेथफुलगंज, गड़रियामोहाल, मनीराम बगिया, चमनगंज, बेकनगंज, समेत अन्य क्षेत्रों में नलों से गंदा पानी आ रहा है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या पेजयल, सीवर जलभराव की है, जिनका निस्तारण आज तक नहीं किया गया। 
विज्ञापन

उन्होंने हैंडपंप रीबोर कराने की भी मांग रखी। विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि गंगा बैराज से आपूर्ति होती है, तो फूलबाग पंपिंग स्टेशन में लाइट न आने की वजह से जलापूर्ति ठप रहती है। केस्को, जलकल और जल निगम के बीच कोई तालमेल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से जलापूर्ति के समय भी बिजली न आने से पानी की सप्लाई ठप रहती है। भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी, नीरज सिंह, अंबर त्रिवेदी, वरुण मिश्रा, नंदलाल जायसवाल, टिल्लू जायसवाल, दीपा यादव, राजू खान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed