{"_id":"6283cde972020b61366d2ce1","slug":"sp-mlas-protest-over-water-problem-besieged-jalkal-headquarters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन: सिर पर मटका लेकर निकले सपा विधायक, जलकल मुख्यालय का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन: सिर पर मटका लेकर निकले सपा विधायक, जलकल मुख्यालय का किया घेराव
Tue, 17 May 2022 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 May 2022 10:02 PM IST
सार
मंगलवार को पानी की किल्लत से परेशान लोगों के साथ सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बेनाझाबर स्थित जलकल मुख्यालय पर सपा के तीनों विधायक सिर पर मटका और हाथ में गंदे पानी की बोतल लेकर पहुंचे। साथ ही, सरकार और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर सपा विधायकों का मटका प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पानी की समस्या को देखते हुए सपा विधायकों ने मंगलवार को सिर पर मटका रखकर प्रदर्शन किया। बेनाझाबर स्थित जलकल मुख्यालय पर तीनों विधायकों ने गंदे पानी की बोतल लेकर सरकार और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जलकल जीएम नीरज गौड़ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
दो दिन से 10 लाख की आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। साथ ही शहर के पुराने मोहल्लों फेथफुलगंज, गड़रियामोहाल, मनीराम बगिया, चमनगंज, बेकनगंज, समेत अन्य क्षेत्रों में नलों से गंदा पानी आ रहा है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या पेजयल, सीवर जलभराव की है, जिनका निस्तारण आज तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने हैंडपंप रीबोर कराने की भी मांग रखी। विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि गंगा बैराज से आपूर्ति होती है, तो फूलबाग पंपिंग स्टेशन में लाइट न आने की वजह से जलापूर्ति ठप रहती है। केस्को, जलकल और जल निगम के बीच कोई तालमेल नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस वजह से जलापूर्ति के समय भी बिजली न आने से पानी की सप्लाई ठप रहती है। भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी, नीरज सिंह, अंबर त्रिवेदी, वरुण मिश्रा, नंदलाल जायसवाल, टिल्लू जायसवाल, दीपा यादव, राजू खान आदि उपस्थित रहे।