फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Irfan Solanki will not be produced due to nomination, SP wrote a letter to the District Judge

Irfan Solanki Case: नामांकन के चलते नहीं होगी इरफान की पेशी, SP ने जिला जज को लिखा पत्र, जानें क्या है मांग

Tue, 11 Apr 2023 06:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Apr 2023 06:15 PM IST
सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकेगा। महाराजगंज एसपी ने जिला जज को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि नामांकन प्रक्रिया के चलते पेशी पर लाना संभव नहीं है। सुरक्षा बल को निकाय चुनाव के नामांकन ड्यूटी में लगाया गया है।

विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki will not be produced due to nomination, SP wrote a letter to the District Judge
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के कारण बुधवार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में महाराजगंज एसपी ने जिला जज को पत्र भेजकर 21 अप्रैल के बाद पेशी कराने की मांग की है।

विज्ञापन

जाजमऊ आगजनी मामले में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने 12 अप्रैल को महाराजगंज जेल में बंद इरफान सोलंकी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में जेल अधीक्षक को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

इरफान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के आदेश को कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। इरफान के अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि महाराजगंज एसपी की ओर से जिला जज को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि महाराजगंज जिले में 11 से 21 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अतिसंवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में है महाराजगंज
इसके कारण इरफान को कोर्ट में पेश करना संभव न होने की बात कही गई है। साथ ही, बताया है कि महाराजगंज जिला नेपाल की सीमा से लगा है और मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। इसके कारण यह अतिसंवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में आता है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के कारण पुलिस बल लगाया गया है।

नामांकन के पेशी कराने की मांग
जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों व भारी संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी नामांकन में लगाई गई है। इरफान सोलंकी को भी संवेदनशील बंदी बताया गया है। उनको सुरक्षा कारणों से इरफान को महाराजगंज से कानपुर लाना संभव नहीं है। ऐसे में नामांकन के बाद यानी 21 अप्रैल के बाद ही इरफान की पेशी कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed