फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Irfan Solanki  two properties will be attached, residents are in panic

Irfan Solanki: सपा विधायक की 2़1 करोड़ की संपत्ति जब्त, एक ऑनर ही दिखा सका रजिस्ट्री, 27 फ्लैट हुए हैं सील

Fri, 10 Feb 2023 08:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Feb 2023 08:22 PM IST
सार

कानपुर प्रशासन द्वारा सपा विधायक इरफान सोलंकी की दो संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई होगी। जाजमऊ और ग्वालटोली में स्थित संपत्तियों पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंच रही है। इसको लेकर हेलाल कंपाउंड में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki  two properties will be attached, residents are in panic
सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्ति सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड को पुलिस ने सील कर दिया, जो 21 करोड़ कीमत का है। यहां सुल्तान चैनल पर 28 फ्लैट बनाए गए हैं, जो लगभग सभी बिक चुके हैं। इन्हीं लोगों ने इंस्टॉलमेंट पर खरीदा है। कुछ लोगों की रजिस्ट्री हो चुकी है।

विज्ञापन

वहीं, कुछ लोगों की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई की बात सुनकर आवंटन कराने वाले दहशत में हैं। यहां लोगों का कहना है कि बिल्डिंग को केडीए द्वारा अप्रूव्ड दिखाया गया है। पहले प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब उनकी जीवन की कमाई खतरे में दिख रही है। वह लोग आखिर ऐसे में कहां रहने जाएंगे।
विज्ञापन

यहां फ्लैट 21.5 लाख  रुपए में बेचे गए हैं। इसमें कुछ लोगों ने इन्हें खरीदा है। वहीं कुछ लोगों ने इंस्टॉलमेंट पर लिया है। बता दें कि कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगी गैंगस्टर साथियों की तकरीबन 27 बेनामी संपत्तियों की सूची तैयार कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

150 करोड़ की हैं बेनामी संपत्तियां
खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इरफान व उनके सहयोगियों की अब तक करीब 150 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को आंका जा चुका है। अफसरों से इस कार्रवाई को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें बना दी गईं हैं।

सात नवंबर को दर्ज हुआ था केस
जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने सात नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी पर घर फूंकने के मामले में उन पर व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उन पर पुलिस का कड़ा शिकंजा कसता जा रहा है।

इरफान सोलंकी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे, इसमें दो में चार्जशीट दाखिल हो गई है। छह मामलों में चार्जशीट अंतिम पड़ाव में है। पुलिस 10 फरवरी तक उन मामलों में भी चार्जशीट दाखिल कर देगी।

इन इलाकों में हैं संपत्तियां
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इरफान व उनके सहयोगियों की बेनामी संपत्ति ग्वालटोली, चमनगंज, कोतवाली, जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों में हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं।

दो ब्लॉकों में बने थे 28 फ्लैट, एक अर्द्ध निर्मित
 फीलखाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार दो ब्लॉकों में बने 28 फ्लैट बिल्डर शौकत अली ने बनवाए थे। जबकि एक अर्द्ध निर्मित है। एक फ्लैट के मालिक ने रजिस्ट्री दिख्राई, जिसके बाद उनके फ्लैट को सीजर के दायरे से बाहर रखा गया। जेल में बंद शौकत के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। उसे इरफान का साथी दर्शाया गया है। एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बनाया कि शौकत अली की तीन अचल संपत्तियां हैं। इन्हें सीज कर लिया जाएगा। 

सपा विधायक और उनके कुनबे की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शनिवार को पुलिस ग्वालटोली स्थित सपा विधायक और उनके सहयोगी की संपत्ति जब्त करेगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed